इरफ़ान खान कैंसर से हारे बाज़ी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफ़ान खान अब इस दुनिया में नहीं रहे| इरफ़ान खान एक लम्बी केंसर की बीमारी से जूझ रहे थे| अंततः इस बीमारी से वो हार गए और इस दुनिया को अलविदा कह गये| उनके निधन से पुरे बॉलीवुड के साथ साथ पूरा देश शोक में है| लॉकडाउन के चलते उनके अंतिम संस्कार में केवल 20 लोगों के जाने की इज़ाज़त थी| उनकी लोकप्रियता के कारण उनके अंतिम संस्कार में सुरक्षा व्यवस्था भी लगायी गयी थी| अतः लॉकडाउन के नियमों को व्यवस्थित रखा जा सके|
इरफ़ान खान को कई बड़ी हस्तियों ने दी श्रधांजलि
सोशल-मीडिया के जरिये देश के कई बड़ी–बड़ी हस्तियों ने अभिनेता इरफ़ान के निधन पर शोक व्याप्त किया| उनके प्रति सम्मान व शोक व्याप्त करने वालों की एक लम्बी फेहरस्त है| प्रधान-मंत्री से लेकर बॉलीवुड के सितारों ने उनके निधन पर अपना अपना दुःख प्रकट किया|

शाहरुख़ खान ने शोक व्याप्त करते हुए सोशल मीडिया पर उनके लिए ये लाइनें लिखा है, “पैमाना कहे है कोई, मैखाना कहे है दुनिया तेरी आँखों को भी, क्या क्या ना कहे है” दूसरी ओर सलमान खान ने इन्स्टाग्राम पर शोक व्याप्त करते हुए कहा है कि फिल्म इंडस्ट्रीज के लिए, उनके फेन के लिए हम सब के लिए और खास कर उनके परिवार के लिए ये एक बहुत बड़ी क्षति है| उनके परिवार के लिए मेरा दिल भर आया है| इश्वर उनको शक्ति प्रदान करे..|

निजी जीवन
इरफ़ान ने फिल्म लेखक और अपने एन एस डी की साथी सुतापा सिकदर से शादी की| इरफ़ान खान के दो बेटे- बाबिल और अयान हैं| 1984 में नई दिल्ली के राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से अभिनय का प्रशिक्षण प्राप्त किया था|
इनका निधन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में 29 अप्रैल 2020 को हुआ| ये अपनी लम्बी बीमारी न्यूरोएंडोक्राईन ट्यूमर से पीड़ित थे| इनके कुछ दिन पहले उनकी माता का जयपुर में देहांत हुआ था| हालाँकि अपनी इस बीमारी के इलाज के लिए वो एक साल तक ब्रिटेन में भी रहे| इसी बीच उन्होंने अपनी अंतिम फिल्म अंग्रेजी मीडियम पूरी की|
इरफ़ान खान एक यादगार अभिनेता
- बॉलीवुड में कई याद्गार किरदार निभाने वाले इरफ़ान बहुत ही माहिर अदाकार थे|
- पान सिंह तोमर, पिकू, मकबूल, हासिल, दा नेमसेक, रोग, इंग्लिश-मीडियम आदि उनकी यादगार फ़िल्में हैं|
- अभिनेता इरफ़ान खान बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी मशहूर नाम है|
- उन्होंने ए माइटी हार्ट, स्लमडॉग मिलेयनेयर, लाइफ ऑफ़ पाई और दा अमेजिंग स्पाइडर मैन जैसी मशहूर फिल्मों में काम किया|
- अपने काम से उन्होंने वहां भी अपनी अदाकारी का लोहा पुरे विश्व में मनवाया|
इरफ़ान खान की उपलब्धियां
- इरफ़ान बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी कभी सफल भारतीय अभिनेता रहे|
- ‘हासिल’ फिल्म में 2004 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ खलनायक का फिल्मफेयर अवार्ड्स दिया गया|
- भारत सरकार ने वर्ष 2011 में इन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया|
- वर्ष 2012 में फिल्म पान सिंह तोमर में अपने जबरदस्त अभिनय किया था|
- इस फिल्म के लिए 60 वे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में श्रेष्ठ अभिनेता का पुरष्कार दिया गया|
- फिर “हिंदी मीडियम” के लिए उन्हें वर्ष 2017 में फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता भी चुना गया था|