ऑनलाइन कला प्रदर्शनी- मौका या धोखा ? चलिए जानते हैं कि ये मौका है या धोखा?
आज के दौर में ऑनलाइन कला प्रदर्शनी कला जगत में एक ही बहुत प्रचलित नाम हैं|ऑनलाइन कला प्रदर्शनी, कला व कलाकारों के प्रसार व प्रचार का एक सबसे बड़ा माध्यम के रूप में उभरा है| यह एक ऐसा माध्यम हैं जो आप का व आपकी कला का परिचय पूरी दुनिया से करती है| मगर क्या ऑनलाइन आर्ट प्रदर्शनी के नाम पर कहीं कलाकारों के साथ धोख़ा तो नहीं हो रहा है?
आइए इस प्रश्न के उत्तर के साथ-साथ ऑनलाइन आर्ट प्रदर्शनी से जुड़े और भी कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर बात करते हैं| यह लेख ऑनलाइन आर्ट प्रदर्शनी से जुड़ीं सभी बातों की पड़ताल करेगा| अगर आप एक कलाकार हैं या कला प्रेमी हैं तो ये लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है|
ऑनलाइन आर्ट प्रदर्शनी क्या है?
ऑनलाइन आर्ट प्रदर्शनी वो आभासी कला प्रदर्शनी है जो इन्टरनेट के माध्यम से किसी वेबसाइट या पोर्टल पर आयोजित की जाती है| वास्तव में किसी वेबसाइट पर चित्रों या पेंटिंग्स की तस्वीरों को प्रदर्शन करना ही ऑनलाइन आर्ट प्रदर्शनी कहलाती है|
बैसे तो यह वास्तविक कला प्रदर्शनी (जो गैलरी में आयोजित की जाती है) उससे बिलकुल भिन्न है| मगर दर्शकों के मामले में ऑनलाइन आर्ट प्रदर्शनी वास्तविक कला प्रदर्शनी से कई गुना आगे है| ऑनलाइन प्रदर्शनी में एक दिन में ही इतने दर्शक आपकी कला को देख सकते हैं जितने दर्शक वास्तविक गैलरी वाली प्रदर्शनी में शायद पूरे हफ्ते में भी ना आये हों|
ऑनलाइन कला प्रदर्शनी का एक रूप ये विडीओ भी है। इसे ज़रूर देखें-
ऑनलाइन कला प्रदर्शनी के लाभ
सही प्रकार से ऑनलाइन कला प्रदर्शनी आयोजन को जानना आवश्यक है| आयोजन करने वाला संगठन या व्यक्ति आपसे इसके बदले कुछ निर्धारित शुल्क भी ले सकता है| एक सही प्रकार की ऑनलाइन कला प्रदर्शनी में कलाकारों को निम्नलिखित सुविधाएँ दी जातीं हैं:
- कला कृतियों की फोटो को अपने पोर्टल या वेबसाइट पर प्रदर्शन करना
- आपकी कला का अपने सोशल मीडिया व अन्य मीडिया में समुचित प्रचार व प्रसार
- अपने दर्शकों को ईमेल के माध्यम से प्रदर्शनी का प्रचार व प्रसार
- कलाकारों को डिजिटल और वास्तविक प्रमाणपत्र
- कलाकृतियों को अपनी वेबसाइट या ऑनलाइन प्रदर्शनी को 3 से लेकर 5 साल तक अपने वेबसाइट पर रखना|
ऑनलाइन आर्ट प्रदर्शनी- मौका
वास्तव में आज के समय में कला से जुड़े सभी लोगों के लिए यह एक सबसे बड़ा मोका है| यह कलाकार को कितने प्रकार से लाभ देगा इसकी कोई सीमा नही| ऑनलाइन आर्ट प्रदर्शनी में अपार संभावनाओं के साथ अपार जन समूह तक पहुँच भी है|
इस ऑनलाइन माध्यम के महत्व या लाभों को हम इस प्रकार देख सकते हैं:
- असंख्य लोगों तक अपने आप को व अपनी कला को पहुँचाने का माध्यम
- यह मध्यम कला जगत से सीधे संपर्क बनाने का मोका है| कभी-कभी तो कला जगत के महत्वपूर्ण लोग इस माध्यम के द्वारा स्वयं ही आपसे संपर्क करेंगे|
- आसान व सुरक्षित कला प्रचार का मध्यम
- पारंपरिक कला प्रदर्शनी की तुलना में आसान, कम समय, कम ऊर्जा, और कम रुपए खर्च करने वाला माध्यम|
- यह मध्यम आपका परिचय समूचे जगत से करता है
- यह एकमात्र ऐसी प्रदर्शनी है जो एक बार लग जाय तो 3 से 5 साल तक लगी रहती है| जो एक कलाकार के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण व लाभकारी बात है|
- इसके माध्यम से आपकी ऑनलाइन एक पहचान बनती है| यदि आप इसमें ज्यदा सक्रीय हुए तो भविष्य में आपके नाम व काम को गूगल में भी खोजा जा सकेगा|
- संक्षिप्त में कहें तो एक सही ऑनलाइन आर्ट प्रदर्शनी में कलाकार को लाभ ही लाभ हैं| मगर प्रदर्शनी सही प्रकार की होनी चाहिए|
ऑनलाइन प्रदर्शनी – एक धोखा
हर एक चीज़ के कुछ नकारात्मक पहलू भी होते हैं| अतः ऑनलाइन कला प्रदर्शनी के भी कुछ नकारात्मक पहलू हैं| आपको इन नकारात्मक पहलुओं को जानना बहुत जरुरी है| चलिए इन नकारात्मक पहलुओं पर नज़र डालते हैं:
- यह समझना ज़रूरी है की ऑनलाइन प्रदर्शनी अगर किसी वेबसाइट पर है तो ऑनलाइन प्रदर्शनी है। किसी फ़ेसबुक, इंस्टाग्राम या किसी सोशल मीडिया पर आयोजित प्रदर्शनी ऑनलाइन प्रदर्शनी नही है। यह एक धोखा है।
- यदि फ़ेसबूक, ट्विटर, इंस्टाग्राम या यूटूब पर ऑनलाइन प्रदर्शनी होने लगे तो सभी पानी एकल प्रदर्शनी स्वयमं के सोशल मीडिया पर क्यूँ ना करें?
- कुछ आयोजक बिना उचित वेबसाइट या पोर्टल के ही ऑनलाइनकला प्रदर्शनी आयोजित कर रहे हैं| जबकि प्रदर्शनी की लगने वाली जगह उस प्रदर्शनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है|
- देखा जा रहा है कि बिना उचित रजिस्टर्ड संस्था या समिति के ही लोग व्यक्तिगत रूप से ऑनलाइन आयोजन कर रहे हैं और प्रमाण पत्र दे रहें है| बिना रजिस्टर्ड संस्था के प्रमाण पात्र की क्या ओचित्य है ये आप जान सकते हैं|
- देखा तो ये तक गया है की व्हाट्सएप तक पर भी लोगों ने ऑनलाइनकला प्रदर्शनी आयोजित कर दी है| कला आयोजन इतना भी हलके में आयोजित नही किया जाना चाहिए की उसकी गरिमा हे न रहे|
- कुछ ऐसे उतावले लोग भी हैं जो सस्ती लोक्रियता चाहते हैं| ये लोग पहले से ही काम कर रहे संगठनों के नाम से मिलते जुलते नाम रख लेते हैं| फिर उनसे मिलते जुलते आयोजन करवा कर लोगों को भ्रमित करते हैं| जबकि वो बिना रजिस्टर्ड संस्था के काम कररहे हैं|
ऑनलाइन आयोजन में प्रतिभाग करते समय ध्यान रखने वाली बातें
- किसी भी ऑनलाइन कला प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने से पहले निम्नलिखित बातें जरुर सुनिश्चित करें:
प्रदर्शनी का माध्यम
- प्रदर्शनी का मध्यम एक महत्वपूर्ण बात है| अतः जरुरी है की ऑनलाइन प्रदर्शनी किसी सही डोमेन वाली वेबसाइट पर हो|
अवधि
- यह भी सुनिश्चित करें के प्रदर्शनी वेबसाइट पर कब तक रहेगी| अमूमन वेबसाइट पर प्रदर्शनियां 3 से 5 साल तक आयोजक रखते हैं|
आयोजक
- आयोजक को जानना व समझना आवश्यक है| संगठन के उद्देश्य, मिशन व विज़न पर नज़र डालें|
पिछली गतिविधियाँ
- उसकी सभी वेबसाइट व सोशल मीडिया में उसके पिछले 2 वर्ष की गतिविधियों को देखें| रजिस्टर्ड है या नही ये भी देखें|
दी जाने वाली सुविधाएँ
जैसा की ऊपर ऑनलाइन कला प्रदर्शनी के लाभ में कई बिंदु बताये गये हैं| वो सारे बिन्दुओं को सुनिश्चित करें| कम से कम इन बातों का प्रतिभाग करने से पहले आप अवश्य जान लें:
- प्रदर्शनी वेबसाइट पर है या नही?
- प्रदर्शनी 3 या 5 साल तक वेबसाइट पर रहेगी या नही?
- सर्टिफिकेट किस प्रकार के मिलने है-
- कैटलॉग
- सोशल मीडिया व यू टूयूब पर प्रमोशन
- पुरुस्कार या उपहार यदि हैं तो क्या और कसे हैं?
ऑनलाइन कला प्रदर्शनी- मौका या धोखा? इस प्रश्न का उत्तर जानना अब आपको आसान होगा है| इसमें अपर सम्भावनाएँ व मौके हैं| यह आज के समय की मांग भी है| किन्तु अगर ऊपर बतायी गयीं महत्वपूर्ण बातों पर आपने गौर नही किया तो ये एक धोखा भी हो सकता है| अतः आप धोखे से बचें और इस मौके का भरपूर लाभ लें| वास्तव में, इस लेख का उद्देश्य कला जगत के लोगों को ऑनलाइन कला के आयोजनों के प्रति जागरूक करना था| आपका इस बारे में क्या अनुभव है-ऑनलाइन कला प्रदर्शनी- मौका या धोखा? अपना उत्तर हमें नीचे कमेंट करके जरुर बताएं|
Latest Posts
- चित्रकला में पहली बार स्वर्ण पदक प्रारंभ | Fine Art Department BU Jhansi
- डॉ मधु श्रीवास्तव (Dr. Madhu Shrivastava)- बुंदेली लोक कला की साधक
- लगातार चौथी बार मनु प्रदर्शनी का भव्य आग़ाज़ (Manu 4)
- Explore Bundelkhand बुंदेलखंड को जानने की मुहिम
- चितेरी लोक कला (Chiteri Kala) की कार्यशाला सम्पन्न
- मनु 3 प्रदर्शनी का भव्य आग़ाज़ (Manu 3)
- माउंट लिटेरा जी स्कूल झाँसी (Mount Litera Zee School Jhansi) में पुरस्कार समारोह
- केंद्रीय विद्यालय क्र 3 झाँसी (K V No 3 Jhansi) में कार्यशाला सम्पन्न
- गजेंद्र सिंह (Gajendra Singh) की एकल चित्रकला प्रदर्शनी सम्पन्न
Pingback: बुंदेलखंड में पहली बार कला का महाकुंभ व सम्मान | Bundelkhand Art