द्वितीय बुंदेलखंड अखिल भारतीय बाल-कला प्रदर्शनी व प्रतियोगिता-2021

All India Child Exhibition 2021

बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी द्वितीय बुंदेलखंड अखिल भारतीय बाल-कला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता-2021 का आयोजन करने जा रही है। यह आयोजन ऑनलाइन आर्ट गैलरी के माध्यम से किया जायगा। बाल दिवस के अवसर पर, 14 नवंबर 2021 को इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया जायगा।

कक्षा 0 से स्नातक व स्नातकोत्तर तक के बच्चे बाल-कला प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर सकते हैं| इस आयोजन के द्वारा बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी सभी बच्चों को एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करने जा रही है। इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी और प्रतियोगिता में सभी भारतीय बच्चों के साथ-साथ विदेश के बच्चे भी भाग ले सकते हैं।

कला कृतियों के लिए किसी भी विषय व माध्यम का बंधन नहीं है। दृश्य कला पर आधारित सभी कलाकृतियां जैसे- पेंटिंग, ड्राइंग/स्केच, मूर्ति-कला, 3D मॉडल, कोलाज, क्राफ्ट-वर्क्स आदि स्वीकार्य हैं। इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर, 2021 है।

बाल-कला प्रदर्शनी

बाल-कला प्रदर्शनी के वर्ग/श्रेणी

यह कार्यक्रम 4 श्रेणी वार श्रेणियों में विभाजित आयोजित किया जा रहा है| सभी श्रेणियों या वर्ग इस प्रकार हैं:

  • A वर्ग-  (0 कक्षा (नर्सरी / प्ले सेंटर) या कक्षा 1 से पहले वाले बच्चे भाग ले सकेंगे।
  • B वर्ग- (कक्षा 1 से कक्षा 5 तक)
  • C वर्ग- (कक्षा 6 से कक्षा 8 तक)
  • D वर्ग- ( कक्षा 9 से 12 तक)

समूह प्रतिभागिता

  • किसी भी स्कूल, संस्था, कला संस्थान या कला क्लास की ओर से प्रतिभागियों की सामूहिक प्रतिभागिता समूह प्रतिभागिता मानी जायगी|
  • समूह प्रतिभागिता के लिए कम से कम 10 प्रतिभागियों की प्रतिभागिता आवश्यक है|
  • अधिक से अधिक कितने भी प्रतिभागिता समूह भागीदारी में स्वीकार्य है|
  • समूह प्रतिभागिता में अधिकतम सक्रीय दिखने वाले समूह, स्कूल या संस्थान को सम्मानित किया जायगा|
  • समूहों को सम्मान के रूप में समूह के प्रमुख/प्राचार्य व कला-शिक्षक को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र भेजे जायेंगे|

प्रदर्शनी के नियम

प्रथम बुंदेलखंड अखिल भारतीय बाल-कला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता-2021 के कुछ नियम हैं। कृपया आवेदन करने से पहले इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें:

  • सभी भारतीय बच्चों का प्रवेश इस कार्यक्रम में आमंत्रित है|
  • एक एंट्री में अधिकतम दो कलाकृतियों की फोटो प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रति प्रविष्टियों की संख्या की कोई सीमा नहीं है|
  • अतः प्रतिभागी एक से अधिक प्रविष्टियाँ भेज सकता है| किन्तु भागीदारी प्रमाणपत्र केवल एक बार ही जारी किया जाएगा।
  • केवल कला कार्य की फोटो स्वीकार्य है| फोटो स्पष्ट और अच्छी तरह से crop की हुई होनी चाहिए।
  • फोटो पर किसी प्रकार का वॉटरमार्क नहीं होना चाहिए। फोटो 1 MB से अधिक नहीं ना हो। यह JPG फोर्मेट में होना चाहिए।
  • कलाकृतियों की फोटो की फाइल नाम में प्रतिभागी का नाम_शहर_शीर्षक उल्लेख किया जाय।
  • इस कार्यक्रम में प्रविष्टि शुल्क लिया जायगा जो प्रति प्रविष्टि रु. 200/- प्रति प्रविष्टि है| ग्रुप प्रतिभागिता व सोसाइटी के मेम्बर के लिए रु. 150/- प्रति प्रविष्टि हैं| प्रवेश शुल्क गैर-वापसी योग्य हैं।
  • आपत्तिजनक या किसी की भावनाओं को आहत करने वाली कलाकृति प्रतिबंधित है।
  • प्रकाशन और प्रचार हेतु प्रदर्शनी की किसी भी कलाकृति की  फोटो का उपयोग करने का अधिकार हमारे पास सुरक्षित रहेगा।
  • सोसायटी और जूरी का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा|  इस संबंध में कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।
  • किसी भी समय किसी भी छवि को हटाने या निकालने का अधिकार सोसाइटी व ऑनलाइन आर्ट गैलरी के पास सुरक्षित है ।
  • विजेता प्रतिभागियों को पुरष्कार व प्रमाण पत्र उनके घर डाक या कोरियर द्वारा भेजा जायगा| अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रशंसा पात्र उनके घर भेजा जायगा ।
बाल-कला प्रदर्शनी
बाल-कला प्रदर्शनी

पुरस्कार / पुरस्कार

इस बाल-कला प्रदर्शनी में बाल कलाकारों विभिन्न पुरुष्कार प्रदान किये जायेंगे | साथ ही स्कूल व कला शिक्षकों के प्रयासों को भी सम्मानित किया जायगा। इस कार्यक्रम में निम्नलिखित पुरुष्कार प्रदान किये जायेंगे:-

  • 0 से 12 कक्षा तक के छात्र-छात्राएँ इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग के योग्य हैं।
  • भारतीय बच्चों के अतिरिक्त विदेश के बच्चे भी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। किंतु वे केवल प्रदर्शनी के लिए मान्य होंगे। उनको प्रतियोगिता हेतु शामिल नही किया जयगा। इन विदेशी बच्चों को केवल प्रमाण पत्र की सॉफ़्ट कॉपी ही प्रदान की जायेगी।
  • 3 सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार और प्रमाणपत्र (प्रत्येक श्रेणी में)।
  • 20-20 स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक व प्रमाण पत्र प्रत्येक श्रेणी में प्रदान किये जाएँगे।
  • प्रत्येक स्कूल / संस्था / कला कक्षाओं के प्राचार्य/प्रमुख व उनके कला शिक्षक को एक-एक स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र समूह भागीदारी के लिए दिए जाएँगे*
  • सभी प्रतिभागियों को भागीदारी हेतु प्रशंसा पत्र भी दिया जायेगा।
  • सभी पुरस्कार रजिस्टर्ड डाक या कोरियर द्वारा सभी के घर भेजे जाएँगे|
  • सारे पुरस्कार प्रति 100 प्रतिभागियों के अनुसार हैं|
  • यह संख्या प्रतिभागियों की संख्या बड़ने पर पुरस्कार की संख्या भी बड़ाई जा सकती है|

* समूह प्रतिभागिता–  यह किसी भी संस्था, समूह, स्कूलों या hobby classes  के द्वारा की जा सकती है| समूह प्रतिभागिता में कम से कम 10 प्रविष्टियों की भागीदारी और अधिकतम प्रविष्टियों के लिए कोई सीमा नहीं है।

निर्णायक मापदंड

प्रतियोगिता में विभिन्न पुरुष्कारों हेतु निर्णय निर्णायक मंडल से कराया जायगा| निर्णय के मापदंड के रूप में निम्नलिखित बिन्दुओं का ध्रयान में रखा जाना है:

  • रचनात्मकता,
  • कार्य की मौलिकता,
  • विषय, कार्य की गुणवत्ता,
  • समग्र प्रभाव और माध्यम का उपयोग

प्रवेश शुल्क

All India Child Exhibition
  • प्रत्येक प्रतिभागी के लिए रुपये 200 / – प्रति प्रविष्टि का प्रवेश शुल्क लागू है।
  • समूह की भागीदारी के लिए और हमारे के सदस्यों के लिए रु. 150/- प्रति प्रविष्टि शुल्क लागू रहेगा।
  • समूह की भागीदारी किसी भी संस्था, समूह, स्कूलों या hobby classes के द्वारा की जा सकती है।
  • प्रवेश शुल्क वापस नही किया जायगा है।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • प्रविष्टियों की समय सीमा 10 अक्टूबर 2020
  • विजेताओं की घोषणा 01 नवंबर 2020
  • ऑनलाइन प्रदर्शनी 14 नवंबर 2020 को खोलना

रजिस्ट्रेशन कैसे करें

  • इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है| आपको हमारी ऑनलाइन आर्ट गैलरी वेबसाइट पर जा कर रजिस्ट्रेशन करना होगा|
  • आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर कर रजिस्ट्रेशन फीस जमा करना होगी| रजिस्ट्रेशन इसके बाद आपको Transaction Id या एक रसीद प्राप्त होगी। या आप उसका स्क्रीन शॉट ले सकते हैं।
  • इसके बाद रेजिस्ट्रेशन का प्रूफ़ (ट्रैंज़ैक्शन id, रसीद या स्क्रीन शॉट) के साथ अपनी फोट ओर अपने कला कृति की एक फ़ोटो हमें मेल या whatsAap करें- bundelkhandartsociety@gmail.com / 9026219345
  • स्वतंत्र रूप से किसी भी एक प्रतिभागी के प्रतिभाग करने के लिए सिंगल पार्टिसिपेशन रजिस्ट्रेशन है|
ग्रुप पार्टिसिपेशन
  • ग्रुप पार्टिसिपेशन में संस्था, समूह, स्कूलों या hobby classes  के कला शिक्षक या कोई भी प्रभारी ग्रुप पार्टिसिपेशन पर क्लिक करें|
  • वहां जा कर अपने संस्था, समूह, स्कूलों या hobby classe का विवरण (नाम, पता, संपर्क नो आदि) भरें|
  • मांगी गयी जानकारी भर कर प्रतिभागियों की सूचि excel/pdf/jpg file में अपलोड करें|
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस सभी प्रतिभागियों की जमा करें|
  • फीस जमा करने की पेमेंट ID को नोट कर लें या फोटो ले लें|
  • उसके बाद सभी प्रतिभागियों की कला कृतियों की फोटो हमें bas.onlineart@gmail.com पर मेल करें|
  • किसी भी सहयोग के लिए या किसी असुविधा की स्थिति में इन मोबाइल नो से संपर्क करें- 9026219345, 9998958815, 7007593005, 7007165843 |

2 thoughts on “द्वितीय बुंदेलखंड अखिल भारतीय बाल-कला प्रदर्शनी व प्रतियोगिता-2021”

  1. Pingback: द्वितीय राष्ट्रीय वार्षिक कला प्रदर्शनी व अवार्ड-2019 का शुभारम्भ | Bundelkhand Art

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *