बुन्देली समकालीन कला में बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी के प्रयासों व सफलता के तीन वर्ष पूरे
30 मई 2020 को बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी ने बुन्देली समकालीन कला में अपने तीन वर्ष पुरे किये हैं| इन तीन वर्षों में सोसाइटी ने बुंदेलखंड कला के लिए वो किया जो अपने आप में एक मिसाल है| बेशक इन तीन वर्षों को सोसाइटी की सफलता के तीन साल कहा जा सकता है| इस अवसर पर, गत वर्षों में सोसाइटी व इसकी सफल यात्रा पर विस्तार से जानते हैं:
बुन्देली समकालीन कला में अमूल्य योगदान
गत तीन सालों में सोसाइटी के सफलता के कुछ मत्वपूर्ण तथ्य:
- इस सोसाइटी ने बुंदेलखंड में कला के कार्यक्रमों को नियमित करने का काम किया है|
- पहली बार लगातार अन्तराष्ट्रीय-राष्ट्रीय स्तर के कला आयोजन कराए जाने का श्रेय भी सोसाइटी को जाता है|
- कम से कम खर्च में सभी कलाकारों को साथ में ले कर काम करने वाली बुंदेलखंड की पहली संस्था है|
- इन्टरनेट में ऑनलाइन अपनी उपस्थिति दर्ज करने वाली व कला के आयोजन ऑनलाइन करने वाली बुंदेलखंड की पहली कला संस्था|
- बुंदेलखंड का नाम कम समय में विदेशों में भी रोशन करने वाली एक सक्रिय कला संस्था |
बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी का विजन व मिशन
विजन
- सभी प्रकार की ललित कलाओं व संस्कृति को विकसित करना, प्रोतसाहित करना, बढावा देना, व उनके लिए अनुकूल वातावरण बनाना|
- बुंदेलखंड क्षेत्र को कला व संस्कृति के क्षेत्र में एक अंतरष्ट्रीय केंद्र स्थापित करना
मिशन
- बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी का उदेश्य सभी प्रकार की कलाओं एवं संस्कृति, कलाकारों एवं कला समुदाय के लिए काम करना है,
- क्षेत्रीय कलाओं, लोक कलाओं, संस्कृतिक विरासत, सभी हस्तशिल्प कलाओं व लुप्त होती कलाओं को सरक्षण व विकसित करना,
- कला व संस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, कौशल विकास, सामाजिक जागरूक व कल्याण के काम करना,
- बुंदेलखंड क्षेत्र को प्रसिद्ध राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय कला व संस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करना
- कलाकारों व कला समुदायों को विकसित करना, सहयोग करना व प्रोताषित करना,
- बुंदेलखंड में विश्वस्तरीय कला व संस्कृतिक कार्यक्रमों नियमित करना,
प्रमुख उपलब्धि
ऑनलाइन कला प्रदर्शनी-2020– हाल ही में 20 मई से आयोजित ऑनलाइन आर्ट प्रदर्शनी से बुंदेलखंड सोसाइटी ने अपनी उपस्थिति इन्टरनेट की दुनिया में दी| अपनी ऑनलाइन आर्ट गैलरी का भी शिलन्यास किया| कला विशेषज्ञ इसे सोसाइटी के दूरगामी सफलता का एक महतवपूर्ण कदम मान रहे हैं| निश्तित ही यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, जो सोसाइटी को कला को प्रोत्साहित करने में आत्मनिर्भर बनती है|
(देखें- ऑनलाइन कला प्रदर्शनी)
अन्तराष्ट्रीय महिला कलाकार कला प्रदर्शनी-2020– अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोसाइटी ने महिला कला प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया| यह आयोजन अपने आप में अनोखा व बुंदेलखंड के इतिहास में पहली बार आयोजित किया गया|
(सम्बंधित पोस्ट- 1. दूसरी राष्ट्रीय वार्षिक कला प्रदर्शनी का अवार्ड वितरण संपन्न 2. अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान )

बुंदेलखंड राष्ट्रीय वार्षिक प्रदर्शनी– बुंदेलखंड में राष्ट्रीय स्तर की एक नियमित गतिविधि की दरकार वर्षों से थी| अब इस जरूरत को बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी ने गंभीरता से लिया| इसलिए नियमित रूप से बुंदेलखंड राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का दो बार सफल आयोजन किया| गत वर्ष 13 अवार्ड वितरण कर इस आयोजन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया| यह भी आयोजन बुन्देली समकालीन कला इतिहास में पहली बार हुआ है|
(सम्बंधित पोस्ट-द्वितीये बुंदेलखंड राष्ट्रीय वार्षिक कला प्रदर्शनी व अवार्ड्स-2019 का हुआ भव्य शुभारम्भ )
बुंदेलखंड कला पर्व– स्कूल के बच्चों को भी कला से जोड़ने व कला के प्रति उन्हें जागरूक करने के उदेश्य से कला पर्व का आयोजन 2017 से शुरू किया|
इस पर्व में सोसाइटी स्कूलों में कला प्रतियोगिता आयोजित करती है| अब तक 3 कला पर्वों का आयोजन झाँसी में सोसाइटी करवा चुकी है| भविष्य में सम्पूर्ण देश में इस पर्व को आयोजित करने की योजना है|

कला और कलाकार– सोसाइटी अपने ब्लॉग (www.bundelkhandart.com) पर कला और कलाकार कॉलम के माध्यम से एक से दो सप्ताह में एक कलाकार के बारे में प्रकाशित कर के उसको व उसकी कला को प्रोत्साहित करती है|
बुंदेलखंड को सफल बनाने वाली टीम
किसी भी संगठन को सफल बनाने में उसकी टीम सदस्यों का ही हाथ होता है| अतः बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी को अकार देने वाले लोगों का व उनकी टीम से भी आपको रूबरु कराते है:

- मुईन अख्तर– सोसाइटी के वर्तमान स्वरुप, प्रमुख कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने वाले व्यक्ति मुईन अख्तर हैं| हालाँकि वो सोसाइटी के किसी भी पद पर औपचारिक रूप से नही हैं| मगर बुंदेलखंड को कला केंद्र के रूप में विकसित करने का सपना उन्ही का है| इसको साकार रूप देते हुए उनके साथियों ने बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी का गठन किया|
- कार्यकारणी समिति: इस समिति में सचिव तबस्सुम बनो, अध्यक्ष रमेश सोनकर, उपाध्यक्ष विक्रांत झा व कोषाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव हैं|अन्य सदस्य में मंजिली, सबीहा नाज़ व फरहीन नाज़ हैं| समिति ने सोसाइटी के उदेश्यों हेतु सभी आवश्यक कार्यवाहियों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है| इस समिति के अतिरिक्त निम्नलिखित कुछ महत्वपूर्ण सदस्यों के भी सोसाइटी में महत्वपूर्ण योगदान हैं:

- धीरज खरे– धीरज खरे सोसाइटी की ओर से वार्षिक प्रदर्शनी आयोजन माडल के प्रमुख हैं| इनके मार्ग दर्शन में सोसाइटी ने लगातार गत 2 वर्षों में वार्षिक प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया है|
- मृदुला सक्सेना: अंतराष्ट्रीय महिला कलाकार प्रदर्शनी के सफल आयोजन का श्रेय मृदुला सक्सेना को जाता है| वे इस आयोजन की प्रमुख आयोजक थी|
- आर के खत्री: सोसाइटी के आन्तरिक प्रशासनिक कामों की जिम्मेदारी आर के खत्री देखते हैं| सोसाइटी के भावी योजाओं के क्रियान्वयन का काम इन्हीं के निर्देशन में होता है|
- मेराज खान: सोसाइटी में महिला समिति की प्रमुख मेराज खान एक सोसाइटी का एक महत्वपूर्ण स्तम्भ हैं| वर्त्तमान में सोसाइटी के गत कुछ कार्यक्रमों में उनके योगदान व सोसाइटी के प्रसार में उनका अमूल्य योगदान रहा है|
Pingback: महिला दिवस पर मनु 2 का भव्य शुभारम्भ | Bundelkhand Art