Skip to content
Bundelkhand Art
Bundelkhand Art

Blog for Arts and Artists

  • Home
  • Blog
  • About
  • Contact
  • Membership
  • Media Reports

मनु 2- अंतरष्ट्रिय महिला चित्रकार प्रदर्शनी 2021 का समापन

Art Exhibition, Art News
Manu 2 -An International Women Artist Exhibition-2021

बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी एवं राजकीय संग्राहलय के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय  “मनु 2- (नारी शक्ति) अन्तराष्ट्रीय महिला चित्रकार प्रदर्शनी-2021 का भव्य समापन संपन्न हुआ।

5 मार्च से प्रारम्भ “मनु 2- (नारी शक्ति) अन्तराष्ट्रीय महिला चित्रकार प्रदर्शनी-2021 आज राजकीय संग्रहालय में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में समापन हुआ। आज समापन समारोह के मुख्य अतिथि उमर खान थे व विशिष्ट अतिथि के रूप में किशन सोनी, डॉ वसीम खान, रेशमा खान व नदीम खान थे। कला वीथिका में लगे चित्रों की सभी अतिथियों ने प्रशंसा की। इस प्रदर्शनी के माध्यम से बुंदेलखंड आर्ट सॉसाययटी ने महिलाओं को निःशुल्क अंतरष्ट्रिय मंच प्रदान किया। सॉसाययटी के इस प्रयास को सभी ने बहुत सराहा।

दर्शकों ने खूब सराहा

ज्ञात हो कि दूसरे दिन भी दर्शकों का आना-जाना लगा रहा। बाहर से आए हुए कलाकारों ने दर्शकों को अपनी पेंटिंग के बारे में बताया व कला से सम्बंधित चर्चाएँ करते रहे। ग्रेटर नॉएडा से आयीं महिला चित्रकार श्रींखला साहू ने बताया कि झाँसी में कला का माहौल बहुत ही अच्छा है। यह आयोजन महिलाओं को माँ सम्मान भी दिलाता है। यहाँ के दर्शकों के उत्साह व कला के प्रति उनकी समझ से मैं बहुत प्रभावित हूँ।

 सूरत से आयीं महिला चित्रकार पारुल सोसा ने कहा कि इस आयोजन का हिस्सा होना गर्व की बात है। मनु प्रदर्शनी में लगातार मैं दूसरी बार प्रातिभाग कर रहीं हूँ और आगे भी करती राहूँगीं।

मनु

गौर तलब है की मनु नाम से महिलाओं चित्रकारों की प्रदर्शनी की शुरुआत सॉसाययटी के द्वारा पिछले वर्ष से की गयी है। यह आयोजन मनु २ था जो मनु प्रदर्शनी का द्वितीय संस्करण है। झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई प्रत्येक नारी जाति के लिए एक सबसे प्रभावी आदर्श हैं। अतः उनके के बचपन के नाम “मनु” को इस प्रदर्शनी का शीर्षक बनाया गया है।

समापन समारोह में मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने सभी उपस्थित महिला चित्रकारों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र दे के सम्मानित किया। इस आयोजन की मुख्य संयोजक मृदुला सक्सेना व उनकी सहयोगी मेराज फ़ातिमा व पारुल सोसा को भी स्मृति चिन्ह उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। समापन समारोह के प्रारम्भ में सॉसाययटी की कोऑर्डिनेटर मेराज फ़ातिमा ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने विशेषकर बाहर से आए महमन कलाकारों व दर्शाकों के प्रयास की प्रशंशा की।

मुख्य अतिथि उमर खान ने सॉसाययटी के इस प्रयास को महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ा अवसर बताया। उन्होंने कहा के इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी ये दिखती है की महिलाएँ कितनी रचनात्मक होती हैं। डॉ वसीम खान ने कला इतिहास पर प्रकाश डाला और कला से जुड़ीं कई जानकरियाँ सबके साथ साझा कीं।

Manu 2- international women artist exhibition

कार्यक्रम संयोजक मृदुला सक्सेना ने बताया कि  विदेशी चित्रकारों के शुभकामना संदेश विडीओ के माध्यम से हमें प्राप्त हुए हैं। साथ ही सभी बाहर से आयीं महिला चित्रकारों से मिलना मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

अंत में मृदुला सक्सेना ने सभी का आभार व्याप्त किया। इस अवसर पर मुईन अख़्तर, विक्रांत झा, आशु खत्री, उपासना जैन, अर्चना गुप्ता, भावना दुबे, प्रियंका, साहिबा, शैलजा, पूजा, संजीव, शीतल सोनी, कामिनी मिश्रा, हेमलता वर्मा तथा नीता सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समापन समारोह की कुछ यादगार तस्वीरें

Closing of Manu 2- International Women Artist Exhibition-2021

सम्बंधित पोस्ट

महिला दिवस पर मनु 2 का भव्य शुभारम्भ

Post navigation
← Previous Post
Next Post →

6 thoughts on “मनु 2- अंतरष्ट्रिय महिला चित्रकार प्रदर्शनी 2021 का समापन”

  1. Pingback: महिला दिवस पर मनु 2 का भव्य शुभारम्भ | Bundelkhand Art

  2. Pingback: द्वितीय राष्ट्रीय वार्षिक कला प्रदर्शनी व अवार्ड-2019 का शुभारम्भ | Bundelkhand Art

  3. Pingback: बुंदेलखंड में पहली बार कला का महाकुंभ व सम्मान | Bundelkhand Art

  4. Pingback: महिला दिवस पर मनु 2 का भव्य शुभारम्भ | Bundelkhand Art

  5. Pingback: बुंदेलखंड आर्ट सोसायटी की सफलता के सूत्र | Bundelkhand Art

  6. Pingback: चौथे स्थापना दिवस पर आयोजित हुई सदस्य कला प्रदर्शनी | Bundelkhand Art

Leave a Comment Cancel Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow us

Our New Column

Art & Artist

Our New Website

online art gallery
Online Art Gallery

Our Official Website

Bundelkhand Art Society
Bundelkhand Art Society

Categories

  • Art & Artist (6)
  • Art Exhibition (17)
  • Art News (24)
  • Article (10)
  • Artist of Bundelkhand (4)
  • Bundelkhand Art Festivel (4)
  • Event (2)
  • Explore Bundelkhand (1)
  • Featured (4)
  • Our Activities (9)

Recent Posts

  • लगातार चौथी बार मनु प्रदर्शनी का भव्य आग़ाज़ (Manu 4)
  • Explore Bundelkhand बुंदेलखंड को जानने की मुहिम
  • चितेरी लोक कला (Chiteri Kala) की कार्यशाला सम्पन्न
  • मनु 3 प्रदर्शनी का भव्य आग़ाज़ (Manu 3)
  • माउंट लिटेरा जी स्कूल झाँसी (Mount Litera Zee School Jhansi) में पुरस्कार समारोह

Recent Comments

  • स्क्रैप आर्टिस्ट जगदीश लाल की प्रदर्शनी सितंबर में, कालीचरण - Bundelkhand Art on Bundelkhand Art Festival in Suryanshi Kala Kendra
  • Medha Nayak on डॉ सुभेश (Dr Shubhesh), बुंदेलखंड कला के साधक
  • firoz khan on First Bundelkhand National Art Exhibition-2018
  • जगदीशलाल- स्क्रैप आर्टिस्ट (Jagadishlal- A Scrap Artist) | Bundelkhand Art on मूर्तिकार शिवचरण चौधरी हुए कालीचरण वर्मा अवार्ड से सम्मानित
  • जगदीशलाल- स्क्रैप आर्टिस्ट (Jagadishlal- A Scrap Artist) | Bundelkhand Art on अंतराष्ट्रीय कला शिविर में चित्रकार कामिनी बघेल ने की शिरकत

Archives

  • March 2023
  • January 2023
  • March 2022
  • November 2021
  • September 2021
  • June 2021
  • May 2021
  • March 2021
  • October 2020
  • July 2020
  • June 2020
  • May 2020
  • April 2020
  • March 2020
  • January 2020
  • November 2019
  • October 2019
  • September 2019
  • August 2019
  • May 2019
Copyright © 2023 Bundelkhand Art
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer