मुईन अख्तर की पेंटिंग का हुआ राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में चयन

आगरा संभाग से के वि एस के कला शिक्षकों की राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में करेंगे शिरकत

Selected Watercolor Painting of Jhansi Junction made by Mueen Akhtar
       झाँसी शहर के जाने माने चित्रकार व केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 झाँसी में कला शिक्षक के पद पर कार्यरत मुईन अख्तरकी जलरंग माध्यम में निर्मित झाँसी के रेलवे स्टेशन की पेंटिंग का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में केंद्रीय विद्यालय संगठन आगरा संभाग की ओर से  किया गया | झाँसी व आगरा संभाग की ओर से के. वि. एस. द्वारा आयोजित कला शिक्षकों की राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में वे भाग लेंगें|
Art Teachers of KVS Agra Region participating in Regional Art Exhibition in Noida. 
कला शिक्षकों की कला प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन आगरा संभाग के “राष्ट्रीय एकता पर्व – एक भारत श्रेष्ठ भारत (सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी)-2019” के अंतर्गत  के. वि. नॉएडा में 19 सितम्बर को आयोजित किया गया था | जिसमें के. वि. क्रमांक 3 के कला शिक्षक मुईन अख्तर की पेंटिंग को यथार्थवादी कला श्रेणी में सबसे श्रेष्ट पेंटिंग चुना गया और अब ये पेंटिंग केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में आगरा संभाग का प्रतिनिधित्व करेगी | वहीं अन्य श्रेणी में आगरा संभाग की ओर से के. वि. तालबेहट की कला शिक्षिका ममता नेगी के शिल्प को मूर्तिकला में, के. वि. क्र. 1 आगरा के मुनीश कुमार की पेंटिंग रचनात्मक कला में और पारंपरिक कला की श्रेणी में के. वि. डी एल मेरठ के विकास कुमार की पेंटिंगों को चुना गया | ये चारों कलाकार आगरा संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में शिरकत करेंगें |
Selected painting in Creative Category of Munish Kumar.
गौर तलब है कि मुईन अख्तर की ये चयनित पेंटिंग झाँसी के रेलवे स्टेशन की मनमोहक जलरंग चित्र है| स्टेशन के भव्य भवन व उसके आसपास के वातावरण में ऑटो टैक्सी व लोगों का सुंदर चित्रण जलरंग के माध्यम से मुईन अख्तर ने अपनी तुलिका से किया है | ये जल रंग मुईन अख्तर की प्रतिभा का एक जीता जगता उदाहरण है जिसको आप यहाँ चित्र में देख सकतें हैं|
Selected Sculpture of Mamta Negi
उनके चयन से के. वि. क्र. 3 झाँसी के समस्त परिवार में ख़ुशी का माहोल है | वहीं दूसरी ओर झाँसी कला जगत के लोग भी उनकी  इस उपलब्धि पर उत्साहित व प्रसन्न हैं और उन्हें लगातार बधाई सन्देश दे रहें  हैं| यहाँ ये उल्लेखनीय है कि उनकी ये पेंटिंग अक्टूबर के अंत में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय एकता पर्व – एक भारत श्रेष्ठ भारत (सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी)-2019” के अंतर्गत होने जा रही कला शिक्षकों की “राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी” में झाँसी व आगरा संभाग का प्रतिनधित्व करेगी | इस राष्ट्रीय प्रदर्शनी में केंद्रीय विद्यालय संगठन के सभी संभागों से चयनित कला कृतियाँ प्रदर्शित की जाएँगी |
Tradition Art Category- Mr Vikas Kummar and his painting. 
मुईन अख्तर की इस उपलब्धि पर बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई देती है | अपनी कला प्रतिभा के द्वारा झाँसी व बुंदेलखंड का नाम राष्ट्रीय स्तरके मंच पर रोशन करने के लिए व इस विशेष उपलब्धि पर बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी उन पर गर्व का अनुभव करती है | बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी उनको आगामी राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी के लिए अग्रिम शुभकामनायें ज्ञापित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है | बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी ममता नेगी, मुनीश कुमार व विकास कुमार जैसे कलाकारों को भी शुभकामनायें देती है जो मुईन अख्तर के साथ आगरा संभाग की ओर से आगामी राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में भाग लेने जा रहे हैं | कला के क्षेत्र में आप सभी कलाकारों को योगदान अमूल्य है |

You can also visit- https://www.mueenakhtar.com

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *