झाँसी के जाने माने चित्रकार मुईन अख़्तर को कला श्री अवार्डस से नवाज़ गया। मुईन अख़्तर एक कला शिक्षक, कला विद्वान व बुंदेलखंड आर्ट सोसायटी के जनक भी माने जाते हैं।
नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में दिया गया अवार्ड
नई दिल्ली में एक भव्य समारोह में दिया गया अवार्ड
![]() |
Mueen Akhtar recieving Kala Shri awards. |
बुंदेलखंड की धरती में जन्में चित्रकार व कला शिक्षक मुईन अख्तर नई दिल्ली में अग्निपथ कलाश्री अवार्ड-2019 से सम्मानित किया गए| ये अवार्ड्स मिसिस भारत आइकॉन-2019, मिसिस हरियाणा, मॉडल व समाज सेविका ऋतू कटारिया व प्रसिद्ध चित्रकार भूपेंद्र सिंह नंदा ने सयुक्त रूप से अपने हाथों से उन्हें प्रदान किया|
अग्निपथ आर्ट सोसाइटी के द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह 1 नवंबर 2019 को नई दिल्ली के वाई. डब्लू. सी. ए. ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया| यह सम्मान समारोह पंजाब व हरियाणा दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था जिसमें यूनाइटेड किंगडम, कनाडा, भूटान, दुबई आदि देशों सहित भारत के 20 राज्यों के कला क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले 100 लोगों को चुनकर उन्हें गुरु द्रोणाचार्य अवार्ड, कला रत्न व कला श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया| कला के क्षेत्र में अपने योगदान के चलते मुईन अख्तर को भी देश–विदेश के उन प्रतिभाशाली 100 लोगों में स्थान दिया गया और परिणामस्वरुप इनको अग्निपथ कला श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया| इस अवसर पर पदमभूषण श्री राम वी सुतार, पदमभूषण श्री पंडित देवू चौधरी, अग्निपथ आर्ट् सोसाइटी के अध्यक्ष महेद्र लूथरा के साथ साथ कई विशिष्ट हस्तियाँ अवार्ड समारोह में मौजूद थी|
![]() |
Mueen Akhtar along with Mrs Bharat Icon-2019 Ritu Kataria & Artist Bupendra Singh Nanda. |
भारत की प्रसिद्ध मिसिस भारत आइकॉन प्लैटिनम 2019, मिसिस भारत आइकॉन फोटोजेनिक, मिसिस हरयाणा-2018, मिसिस इंडिया यूनिवर्स बेस्ट कोसटुम, मिसिसव इंडिया चार्मिंग रहीं मॉडल व समाज सेविका ऋतू कटारिया व प्रसिद्ध चित्रकार भूपेन्द्र सिंह नंदा ने अपने हाथों से कला श्री अवार्ड-2019 मुईन अख्तर को प्रदान कर उनको व झाँसी को गौरांवित किया| उन्हें ये अवार्ड उनके द्वारा कला के क्षेत्र में किये गये विशिष्ट एवं प्रशंसनीय योगदान, भारतीय चित्रकला को बढावा देने, व अपने कार्य से समाज में अलग स्थान बनाते हुए प्रेरणा श्रोत मानते हुए दिया गया है |
![]() |
Kala Shree Award. |
कला श्री अवार्ड पाने वाले बुंदेलखंड के तेजी से उभरते हुए प्रसिद्ध चित्रकार मुईन अख्तर के कला जीवन पर आइये थोडा प्रकाश डालें:
मुईन अख्तर के कला जीवन का सफ़र
![]() |
Mueen Akhtar |
बुंदेलखंड के झाँसी शेहर में जन्में मुईन अख्तर की सम्पूर्ण शिक्षा दीक्षा झाँसी में ही हुयी| उन्होंने एम.ए.-चित्रकला में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी के ललित कला विभाग से किया व विभाग के टोपर रहे| एम.ए.-चित्रकला के पश्चात् ही अपने UGC द्वारा आयोजित नेट 2006 की परीक्षा द्रश्य कलाओं में पास की| उसके बाद कभी उन्होंने पीछे मुड कर नहीं देखा|
![]() |
One of the watercolor paintings of Artist Mueen Akhtar. |
शिक्षा के बाद उन्होंने कुछ वर्षों तक अपनी सेवाएं एक डिग्री कॉलेज को दीं उसके बाद उनकी नियुक्ति जवाहर नवोदय विद्यालय में कला शिक्षक के रूप में हुई| केवल एक वर्ष नवोदय को सेवा देने के पशचात वर्ष 2010 में मुईन अख्तर ने केंद्रीय विद्यालय संगठन में कला शिक्षक के रूप में कार्यभार संभाला| तब से अब तक वे कला शिक्षक के साथ-साथ कला के क्षेत्र में भी स्वतंत्र रूप से सक्रिय हैं| अपनी नोकरी से जब भी समय मिला है, वो उसे कला के सामाजिक कार्यों में लगा देते हैं| बिना किसी लाभ व पद के वे कला के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने के लिए हमेशा तत्पर हैं|
मुईन अख्तर द्वारा की गयीं सामूहिक कला प्रदर्शनियों पर एक नज़र:
सामूहिक प्रदर्शनी:
- “कला संगम” राष्ट्रीय केवीएस कला शिक्षक, कला प्रदर्शनी, इंडिया गेट नई दिल्ली– 31 अक्टुबर से 3 नवम्बर 2019.
- केवीएस कला शिक्षक की कला प्रदर्शनी, क्षेत्रीय कार्यालय आगरा संभाग- के वि सेक्टर 24 नॉएडा-19 सितंबर 2019.
- प्रथम बुंदेलखंड राष्ट्रीय वार्षिक कला प्रदर्शनी, राजकीय संग्राहलय झाँसी– 8 से 10 फरवरी 2018.
- मिनी आर्ट वर्क्स फिनेक्स्ट अवार्ड एंड नेशनल एक्स्हिबीशन, Canarys आर्ट गैलरी, इंदौर 1 से 12 ओक्टुबर 2017
- “स्पर्श”स्वराज भवन भोपाल–26 मई से 28 मई, 2017.
- “उत्तर प्रदेश की समकालीन कला” द्वितीये संस्करण 2017, आर्टिजन आर्ट गैलरी प्यारे लाल भवन नई दिल्ली 26 से 28 मार्च 2017.
- 20वीं गोवा आर्ट फेयर (Annual Interior & Exterior 2017)13 से 16 जन, 2017 at डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियमबोम्बोलिम गोवा.
- ललितकला अकादमी नई दिल्ली– 29 अक्टूबरto 4 नवम्बर 2015.
- आर्टिजन आर्ट गैलरी प्यारे लाल भवन नई दिल्ली–21 to 25 मई2015,
- राज्य ललितकला अकादमी लाल बरदारी भवन लखनऊ-26 to 30 नवम्बर2014
- नेहरु-वांगचुक कल्चरल सेंटर आर्ट गैलरी, थिम्फु, भूटान-13 to 15 जन. 2014,
- इंडो-नेपाल कल्चर सेंटरआर्ट गैलरी, नेपाल–8 to 10 जन.2014
- कुमारस्वामी हाल छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रालय मुंबई– 30 दिसम्बर2013 से2 जन. 2014,
- नेहरु कला केंद्र जयपुर– 2 से 7 अक्टूबर 2013,
- विजुअल आर्ट गेलरी, इंडिया हबीटेट सेंटर नई दिल्ली– जून 2013,
- ग्रीनमार्क आर्ट गेलरी गाज़ियाबाद– मार्च 2013,
- राजकीय संग्रहालय झाँसी–27 से 30 जनबरी 2013,
- राजकीय संग्रहालय झाँसी-अक्टूबर 2011,
- कला मंथन प्रदर्शनी राजकीय संग्रहालय झाँसी-सितम्बर 2011,
- झाँसी महोत्सव, झाँसी–2005,
- तानसेन कला वीथिका, ग्वालियर–2005,
- राजकीय संग्रहालय झाँसी–2004,
- बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी–2003,
- राजकीय संग्रहालय झाँसी–2003.
You can also read this related article- कला श्री अवार्ड-2019 से सम्मानित हुए मुईन अख्तर
Bahut badhiya sir.
Pingback: New Year Celebration of Bundelkhand Art Society | Bundelkhand Art
Pingback: डॉ सुभेश (Dr Shubhesh), बुंदेलखंड कला के साधक | Bundelkhand Art
Pingback: जगदीशलाल- स्क्रैप आर्टिस्ट (Jagadishlal- A Scrap Artist) | Bundelkhand Art