बुंदेलखंड आर्ट सोसायटी द्वारा आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय वार्षिक कला प्रदर्शनी व अवार्ड-2019 का उद्घाटन किया गया। द्वितीय राष्ट्रीय वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा दिनांक 28 नवम्बर 2019 को किया गया।
दूसरी राष्ट्रीय वार्षिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन

दिनांक 28 नवम्बर 2019 को राष्ट्रीय वार्षिक कला प्रदर्शनी व अवार्ड-२०१९ का उद्घाटन किया गया। यह आयोजन बुंदेलखंड आर्ट् सोसाइटी व राजकीय संग्रहालय के संयुक्त तत्वाधान में था। इस आयोजन को राजकीय संग्रहालय में तीन दिन के लिए आयोजित किया गया।
द्वितीय बुंदेलखंड राष्ट्रीय वार्षिक कला प्रदर्शनी व अवार्ड्-2019 का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो. जे. वी. वशंपायन, कुलपति बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने किया। इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि डॉ. धन्नू लाल गौतम, उपसभापति उ.प्र. संगीत एवं नाटय अकादमी थे। डॉ. सुरेश दुबे, प्रभारी अधिकारी, क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई झाँसी भी विशिष्ट अतिथि के तौर पर वहाँ मौजूद थे। यह प्रदर्शनी 30 नवम्बर तक चली। अतिथियों ने दीप प्रज्योलित कर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। अथितियों ने सभी कलाकरों के चित्रों का अवलोकन किया व उनसे बात भी की।
ज़रूर पड़ें सम्बंधित पोस्ट
- मनु 2- अंतराष्ट्रीय महिला चित्रकार प्रदर्शनी 2021 का समापन
- महिला दिवस पर मनु 2 का भव्य शुभारम्भ
- प्रथम बुंदेलखंड अखिल भारतीय बाल-कला प्रदर्शनी व प्रतियोगिता-2020
- अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान
राष्ट्रीय वार्षिक कला प्रदर्शनी में चित्रकार
इस प्रदर्शनी में इस बार देश भर के लगभग 70 कलाकारों ने भाग लिया। इन चित्रकारों की लगभग 76 पेंटिंग्स व 9 मूर्ति-शिल्प का प्रदर्शन किया गया। विशेष रूप से बुंदेलखंड के 30 कलाकार इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग कर रहे थे। अपने आप में यह एक बहुत बड़ी बात थी। बुंदेलखंड क्षेत्र से बहार के लगभग 5 राज्यों से चित्रकारों ने भाग लिया। इनमें लगभग 17 शहरों से आये हुए चित्रकार इस प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र रहे।

कला प्रदर्शनी में अवार्ड
इस बार बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी कलाकारों को कुछ अवार्ड प्रदान करने जा रही है| यह अवार्ड बुंदेलखंड क्षेत्र में कला व कलाकारों को प्रोत्साहित करने के देने के उदेश्य से दिए जा रहे हैं। ये अवार्ड विभिन्न श्रेणियों में इस प्रकार हैं:
विशेष रूप से बुन्देली कलाकारों के लिए
- लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड – बुंदेलखंड में रहते हुए कला में अभूतपूर्व योगदान व कला-कार्य करने के लिए
- बुन्देलीकला गौरव अवार्ड– वर्तमान में सक्रिय व स्थापित कलाकार जो राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय मंच पर अपना योगदान दे रहा हो
- बुन्देली युवा कला प्रतिभा अवार्ड– वर्त्तमान में तेज़ी से उभरता हुआ कलाकार जो राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय मंच पर अपनी दस्तक दे रहा हो
(अन्य सभी कलाकातों के लिए )
- सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ कलाकार अवार्ड
- कला गुर अवार्ड – (कला शिक्षक हेतु)
- सर्वश्रेष्ठ महिला कलाकार अवार्ड
- सर्वश्रेष्ठ युवा कलाकार अवार्ड ( युवा व सक्रिय कलाकार हेतु)
- रेखांकन में सर्वश्रेष्ठ अवार्ड
- पेंटिंग में विशेष अवार्ड
- सर्वश्रेष्ठ मूर्ति-शिल्प अवार्ड
- पेंटिंग में सर्वश्रेष्ठ अवार्ड
- विशेष चयन समिति अवार्ड- महिला (किसी भी विधा में समिति की के चयन के अनुसार)
- विशेष चयन समिति अवार्ड- पुरुष (किसी भी विधा में समिति की के चयन के अनुसार)
अवार्ड चयन समिति
बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी ने अवार्ड व प्रदर्शनी हेतु एक चयन समिति नियुक्त की जिसमें निम्नलिखित सदस्य गण हैं:-
- डॉ.सुनीता (प्रभारी ) प्रो. ललित कला विभाग, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झाँसी
- किशन सोनी (सदस्य) वरिष्ठ चित्रकार , झाँसी
- जगदीश लाल (सदस्य) वरिष्ठ स्क्रैप आर्टिस्ट व मूर्तिकार, भेल झाँसी
- वंदना अग्रवाल (सदस्य) चित्रकार व समाज सेविका झाँसी
अवार्ड सूची
चयन समिति के चयन के अनुसार निम्नलिखित कलाकार कलाकारों को अवार्ड के लिए चुना गया है:
क्र. स. | अवार्ड | कलाकार का नाम | स्थान |
1 | लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड | राकेश चरण वर्मा | झाँसी (उ.प्र.) |
2 | बुन्देलीकला गौरव अवार्ड | कामिनी बघेल | झाँसी (उ.प्र.) |
3 | बुन्देली युवा कला प्रतिभा अवार्ड | मुईन अख्तर | झाँसी (उ.प्र.) |
4 | सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ कलाकार अवार्ड | हरिकांत दुबे | भोपाल (म.प्र.) |
5 | कला गुर अवार्ड – (कला शिक्षक हेतु) | अजय मिश्रा | टोंक (राजस्थान) |
6 | सर्वश्रेष्ठ महिला कलाकार अवार्ड | अविनाश कौर | इंदौर (म.प्र.) |
7 | सर्वश्रेष्ठ युवा कलाकार अवार्ड | जी के अंकुर वर्मा | लाखिमपुरखीरी |
8 | पेंटिंग में विशेष अवार्ड | निखिल तिवारी | खैरागढ़ (छत्तीसगढ़) |
9 | सर्वश्रेष्ठ कृति रेखांकन अवार्ड | सुंदर रैकवार | झाँसी (उ.प्र.) |
28 नवम्बर 2019 को घोषित किये गये अवार्ड्स | |||
10 | सर्वश्रेष्ठ मूर्तिशिल्प अवार्ड | अरविन्द प्रजापति | झाँसी |
11 | आर्ट क्लब झाँसी विशेष कलाकार अवार्ड | आर के सोनी | भेल झाँसी |
12 | विशेष चयन समिति अवार्ड- पुरुष | दुर्गेश कुमार | बाँदा |
13 | विशेष चयन समिति अवार्ड- महिला | साहिबा सिद्दिक़ी | झाँसी |

दिनांक 29 नवम्बर 2019 को सभी अवार्ड राजकीय संग्रहालय के सभागार में शाम 3 बजे वितरित किये जायेंगे| कार्यक्रम का संचालन मुईन अख्तर ने किया। प्रदर्शनी कल से सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक 30 नवम्बर तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक धीरेज खरे, मेराज फातिमा, रमेश सोनकर, किशन सोनी, हरिकांत दुबे, शंकर तायडे, धर्मेन्द्र कुमार, गौरव चतुर्वेदी, दुर्गेश कुमार, श्वेता पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार, अन्कुर वर्मा, प्रीति अग्रवाल, साहिबा सिद्दीक़ी, उमा पराशर, तबस्सुम बनो, जगदीश लाल, वंदना अग्रवाल, अलक साहू, संतराम, सुनीता आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे|
Pingback: दूसरी राष्ट्रीय वार्षिक कला प्रदर्शनी का अवार्ड वितरण संपन्न | Bundelkhand Art