दूसरी राष्ट्रीय वार्षिक कला प्रदर्शनी का अवार्ड वितरण संपन्न

कला प्रदर्शनी

बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी द्वारा आयोजित दूसरी कला प्रदर्शनी का अवार्ड वितरण समारोह हुआ सम्पन्न | देश के अलग अलग कोनों से कई प्रतिभओं को किया गया कला प्रदर्शनी में सम्मानित|

कला प्रदर्शनी के दुसरे दिन भी दर्शकों का लगा रहा तांता

बुंदेलखंड आर्ट् सोसाइटी व राजकीय संग्रहालय के संयुक्त तत्वधान में राजकीय संग्रहालय में तीन दिवसीय “द्वितीय बुंदेलखंड राष्ट्रीय वार्षिक कला प्रदर्शनी व अवार्ड्स-2019” में दुसरे भी दिन दर्शकों का आना जाना लगा रहा| प्रदर्शनी में लगे चित्र व कलाकृतियों ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया| गौरतलब है की दुसरे दिन भी दर्शकों का खूब आना-जाना रहा| लोगों ने कला प्रदर्शनी में लगे चित्रों को देखा| कई कलाकारों के काम से प्रभावित होकर लोगों ने उनसे बातें भी की| अंततः दर्शकों की ओर से एक सकारात्मक रुझान देखने को मिला|

कला प्रदर्शनी के दुसरे दिन के मुख्य अतिथि

जैसा की वितित है की कला प्रदर्शनी का उद्शाघाटन एक दिन पूर्मव ही किया जा चुका है| इस कला प्रदर्शनी का उद्घाटन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा किया गया था| दुसरे दिन भी कला प्रदर्शनी के अवार्ड वितरण समारोह का आयोजन हेतु कुछ गणमान्य अतिथियों का आगमन सुनिश्चित था|  अतः गणमान्य अतिथियों नाम इस प्रकार है:-

मुख्य अतिथि

डॉ. धन्नू लाल गौतम, उपसभापति उ.प्र. संगीत एवं नाटय अकादमी

विशिष्ठ अतिथि

1.       डॉ. सुरेश दुबे, प्रभारी अधिकारी, क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई झाँसी

2.       श्री नरेश अग्रवाल, प्रभारी संस्कार भारती झाँसी,

3.       श्रीमती आशा पांडेय, उपनिदेशक राजकीय संग्रहालय झाँसी  

कला प्रदर्शनी का अवार्ड वितरण समारोह

कला प्रदर्शनी के अवार्ड वितरण समारोह की शुरुआत में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के किया गया| स्वागत उदबोधन में श्री जगदीश लाल ने  बुंदेलखंड आर्ट् सोसाइटी से परिचय देते हुए कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी |  इसके बाद अवार्ड बितरण समारोह आरंभ हुआ | चयन समिति के चयन के अनुसार निम्नलिखित कलाकार कलाकारों को अवार्ड प्रदान किये गये:-

बुन्देली अवार्ड 

बुन्रादेली अवार्ड विशेष रूप से बुंदेलखंड के कलाकारों को प्रोत्साहित करने को सोसाइटी ने देना इस वर्ष से प्रारंभ किये हैं | इन अवार्ड्स में बुंदेलखंड के राकेश चरण वर्मा (झाँसी) को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया गया| श्रीमती कामिनी बघेल को बुन्देली कला गौरव, मुईन अख्तर को बुन्देली युवा प्रतिभा अवार्ड से नवाज़ा गया|  

कला प्रदर्शनी-bundelkhand art society

राकेश चरण वर्मा ,
लाइफ टाइम अचिवमेंट अवार्ड
कामिनी बघेल,
बुन्देली कला गौरव
 
मुईन अख्तर,
बुन्देली युवा प्रतिभा अवार्ड

कला प्रदर्शनी के अन्य अवार्ड

अन्य अवार्ड्स में टोंक राजस्थान के अजय मिश्रा को कला गुरु का अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ महिला चित्रकार का अवार्ड इंदौर की अविनाश कौर को, सर्वश्रेष्ठ वरिष्ठ चित्रकार का अवार्ड भोपाल के हरिकांत दुबे को, सर्वश्रेष्ठ युवा कलाकार का अवार्ड लखीमपुर के अंकुर वर्मा को दिया गया|

अजय मिश्रा , टोंक (राजस्थान)
कला गुरु
अविनाश कौर, इंदौर
सर्वश्रेष्ट महिला कलाकार अवार्ड
 

वहीँ दूसरी ओर सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकला में अरविन्द प्रजापति को, पेंटिंग में निखिल तिवारी को, ड्राइंग में सुंदर रैकवार को अवार्ड दिए गये| विशेष जूरी अवार्आड महिला वर्र्टग में साहिबा सिद्दीकी को और पुरुष वर्ग में दुर्गेश को दिया गया| क्लब की ओर से आर्ट क्लब विशेष अवार्ड राकेश कुमार सोनी को दिया गया|

हरिकांत दुबे, भोपाल
सर्वश्रेठ वरिष्ठ कलाकार अवार्ड
जी.के.अंकुर वर्मा, लखीमपुरखीरी
सर्वश्रेष्ट युवा
अरविन्द प्रजापति, झाँसी
सर्वश्रेष्ट मूर्तिशिल्प अवार्ड
निखिल तिवारी, खैरागढ़
पेंटिंग में विशेष अवार्ड
सुंदर रैकवार, झाँसी
राकेश कुमार सोनी,
आर्ट क्लब झाँसी विशेष कलाकार अवार्ड
दुर्विगेश कुमार,
शेष चयन समिति अवार्ड पुरुष
 
साहिबा सिद्दीक़ी,
विशेष चयन समिति अवार्ड महिला
 

कला प्रदर्शनी का अवार्ड समारोह का समापन

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में सभी कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा की इस क्षेत्र की कला बहुत सम्रध है| यहाँ आये सभी कलाकारों की कला की सराहना करते हुए उन्होंने सभी का अभिनंदन किया | इसी कड़ी में डॉ. सुरेश दुबे ने बुंदेलखंड की पुरातत्व से सम्बंधित कला और संस्कृति की जानकारी दी | कार्यक्रम का संचालन नीति शास्त्री ने किया | अंत में सभी का आभार धीरज खरे ने किया |

प्रदर्शनी का समापन कल 30 नवम्वर को शाम बजे से शाम 3 बजे होगा | इस अवसर पर कार्यक्रम सयोजक धीरेज खरे, मेराज फातिमा, अलक साहू, रमेश सोनकर, कामनी बघेल, किशन सोनी, प्रवीण सिंह, कुंती हरिराम, हरिकांत दुबे, धर्मेन्द्र, दुर्गेश, गौरव, शैलेन्द्र, अन्कुर, आशा पाण्ड्य, ऊमा पराशर, जगदीश लाल, वंदना अग्रवाल, आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे|

2 thoughts on “दूसरी राष्ट्रीय वार्षिक कला प्रदर्शनी का अवार्ड वितरण संपन्न”

  1. Pingback: New Year Celebration of Bundelkhand Art Society | Bundelkhand Art

  2. Pingback: बुन्देली समकालीन कला इतिहास में सफलता के तीन साल | Bundelkhand Art

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *