Explore Bundelkhand बुंदेलखंड को जानने की मुहिम

explore bundelkhand

एक्सप्लोर बुंदेलखंड (Explore Bundelkhand) मुहिम की अनाधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। यह मुहिम बुंदेलखंड की आत्मा को नज़दीक से समझने का प्रयास है। इसके तहत बुंदेलखंड में बिखरे व उपेक्षित पड़े स्मारकों व विरासतों को कला के माध्यम से संजोया जाएगा। बुंदेलखंड की खूबसूरत व इतिहासिक जगहों का भ्रमण, चित्रकला व फोटाग्रफ़ी के माध्यम से उनको प्रोत्साहित व लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अभियान के अधिकारिक घोषणा के बारे में पूछने पर इस अभियान के प्रमुख कलाकरों में से एक विक्रांत झा ने बताया,

शुरुआत में हम लोग केवल काम पर ध्यान केंद्रित कर रहें हैं। हम नयी-नयी जगहों पर जा कर उसका अवलोकन कर उसको चित्रों में उकेर रहे हैं। सबसे पहले हमने देवगढ़ व ललितपुर को चुना है। यहाँ के कई महतपूर्ण स्थानों के चित्रों का संग्रह कर हम उनकी प्रदर्शनी ललितपुर में आयोजित करेंगे। इसी प्रदर्शनी में इस अभियान की अधिकारिक घोषणा की जयगी।

-विक्रांत झा
explore bundelkhand
Artist Mueen Akhtar & Vikrant Jha capturing Dashavatar Temple in Deograh

अभियान की उत्पत्ति व इसके मुख्य जनक

Founder Members- Mueen Akhtar, Dr. Brajesh Kumar & Vikrant Jha in Chandpur dist. Lalitpur

झांसी में जन्मे जल रंग चित्रकार मुईन अख्तर ने पहली बार एक्सप्लोर बुंदेलखंड के बारे में सोचा। वह पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र को जल रंग से चित्रित करना चाहते हैं। वाटर कलर के इस जुनून में उनके सबसे करीबी दोस्त विक्रांत झा भी उनके साथ हैं। अतः विक्रांत झा भी इस अभियान में मुईन अख्तर के साथ कंधे से कंधा मिलाये हुए खड़े हैं। विशेष बात यह है की दोनो ही चित्रकारों ने अपने चित्रण का विषय बुंदेलखंड क्षेत्र को चुना है। बाद में डॉ. बृजेश कुमार भी फोटोग्राफी विधा को साथ ले कर उनके साथ जुड़ गए।

अब यह अभियान इन्हीं तीनों कलाकारों द्वारा चलाया जा रहा है। इनमें से दो वाटर कलरिस्ट हैं और एक फोटोग्राफर है।इस अभियान में मेराज फ़ातिमा, डॉ मधु श्रीवास्तव, सपना रायकवर, साधना निरंजन, वैशाली चौधरी व शहीन खान भी जुड़ गयीं है।

इस अभियान के मुख्य चित्रकार मुईन अख़्तर कहते हैं:

“हम बुंदेलखंड क्षेत्र को लोकप्रिय वाटर कलर पेंटिंग के साथ-साथ पर्यटन स्थल के रूप में केंद्र बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। इसलिए कला व फ़टाग्रफ़ी के माध्यम से एक्सप्लोर बुंदेलखंड अभियान की शुरुआत की गई है। जल्द ही हम क्षेत्र के कोने-कोने तक पहुचेंगे। बुंदेलखंड की सुंदरता को हम चित्रों और तस्वीरों के रूप में पूरी दुनिया के सामने लाएंगे।“

— डॉ ब्रजेश कुमार

एक्सप्लोर बुंदेलखंड (Explore Bundelkhand) के उद्देश्यों

  • यह अभियान बुंदेलखंड को कला व पर्यटन के माध्यम से जानने का प्रयास है।
  • बुंदेलखंड को कला के माध्यम से पूरी दुनिया से जोड़ने का भी एक प्रयास है।
  • यह अभियान कला के माध्यम से बुंदेलखंड के जन-मानस तक पहुँचने का प्रयास है।
  • यह अभियान बुंदेलखंड क्षेत्र की सुंदरता को जलरंग चित्रों व फ़ोटोग्राफ़ी में उतरेगा।
  • एक्सप्लोर बुंदेलखंड दुनिया भर के लोगों को बुंदेलखंड क्षेत्र के भ्रमण का अवसर प्रदान करायगा।
  • यह अभियान बुंदेलखंड क्षेत्र में वाटर कलर पेंटिंग और फोटोग्राफी को बढ़ावा देगा।
  • इस अभियान से बुंदेलखंड क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी।
  • बुंदेलखंड की खोज पर्यटकों और कला प्रेमियों को बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रत्येक स्थान के बारे में जानकारी प्रादन उपलब्ध करवाएगा।
  • इन सभी पर्यटक स्थानों तक भ्रमण में भी मदद करेगा।
  • इसलिए अभियान भविष्य में कला भ्रमण(आर्ट टूर), स्पॉट पेंटिंग कार्यशालाओं, पेंटिंग टूर, स्पॉट प्रदर्शनियों और दर्शनीय स्थलों की यात्रा के कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा।
  • भविष्य में यहाँ के दर्शनीय क्षेत्रों पर स्पॉट पेंटिंग कार्यशालाओं में विश्व विख्यात चित्रकारों को आमंत्रित किया जयगा।
  • हम क्षेत्र के छिपे और उपेक्षित स्थानों का पता लगाएंगे और उन्हें वाटर कलर पेंटिंग और फोटोग्राफी के माध्यम से बढ़ावा देंगे।
  • यह अभियान बुंदेलखंड के स्थानीय विशेषज्ञों, कलाकरों, स्थानीय परम्पराओं, भाषा, वेशभूषा, खान-पान व लुप्त होती परम्पराओं को भी खोजने व उन्हें प्रोत्साहित करने का प्रयास करेगा।
  • बुंदेलखंड के स्मारकों में व यहाँ के छोटे से छोटे गाँवों में भी प्राकृति की सुंदर छटा बिखरी हुई है।
  • बुंदेलखंड की इसी वास्तविक सुंदरता की खोज वर्ष के हर मौसम में कला व भ्रमण के माध्यम से की जयगी।

लोगों से अपेक्षाएं

इस अभियान को क्षेत्र के लोगों और कलाकारों के समुदाय से काफ़ी अपेक्षाएँ है। यह अभियान कला के माध्यम से बुंदेलखंड के जन-मानस तक पहुँचने का व इस क्षेत्र की अतमा को समझने का प्रयास है। अतः इस अभियान को लोगों में व्यापक प्रचार की आवश्यकता है। मुख्य रूप से अपेक्षाएँ इस प्रकार हैं:

  • जैसा की बताया जा चुका है कि यह अभियान कला के माध्यम से बुंदेलखंड की आत्मा को समझने का प्रयास है। अतः लोगों से अनुरोध है कि हम लोगों से मिलें।
  • स्थानीय लोगों की लोकप्रिय परम्पराएँ, कला, पकवान आदि की जानकरियाँ इस अभियान तक पहुँचाएँ।
  • कला के माध्यम से इस अभियान का हिस्सा बनें। छिपे, उपेक्षित सुंदर स्थानों की जानकारी इस अभियान की टीम को दे जिससे की उन स्थानों पर टीम दौरा करे व चित्रों में उतरे।
  • यदि आपको लगता है कि आपका क्षेत्र सुंदर है व चित्रों में और सुंदर लगेगा, तो इस अभियान की टीम को आमंत्रित करें। बुंदेलखंड खोज की टीम आएगी व उस क्षेत्र को चित्रित करेगी।
  • बुंदेलखंड की खोज अभियान को हर सम्भव सहायता व सहयोग प्रादन करें।
  • यदि कुछ भी ना कर सकें तो कम से कम इस अभियान को सोशल मीडिया पर फ़ॉलो करें व अन्य लोगों तक हमारा प्रचार व प्रसार करें।
  • सक्षम लोगों, संस्थाओं, प्रशासन व गणमान्य व्यक्तियों से अपेक्षा है की वो इस अभियान को हर सम्भव सहयोग प्रादन कर हमरे प्रयासों को सफल बनाएँ।

इस अभियान के मुख्य चित्रकार मुईन अख़्तर ने लोगों से आग्रह किया,

“बुंदेलखंड के सभी नागरिकों से मेरा निवेदन है कि बुंदेलखंड को देश व विदेश में प्रसिद्ध करने में सहयोग प्रादन करें।हमारा बुंदेलखंड कला, पर्यटन, परम्परा व अन्य कई क्षेत्रों में समृद्ध है। किंतु इस समृद्धि व इसकी सुंदरता से हम स्वयं अनभिज्ञ है। अतः सबसे पहले हम इसको जानें , समझें व लोगों को इसके बारे में बताएँ। अतः बुंदेलखंड को जानने का प्रयास ही एक्सप्लोर बुंदेलखंड है। इसलिए आइए हम मिल के बुंदेलखंड को जाने, घूमें व चित्रों व लेख के माध्यम से इसे प्रसिद्ध बनाएँ।”

-मुईन अख़्तर
explore bundelkhand

एक्सप्लोर बुंदेलखंड के अबतक के अभियान


अभियान की अब तक की गतिविधियाँ

  • इस अभियान की शुरुआत ललितपुर के गोविंद सागर से 30 सितंबर 2022 को हो चुकी है। मुईन अख्तर ने शुरुआत में विक्रांत झा के साथ मिलकर ललितपुर से अभियान की शुरुआत की थी।
  • मुईन अख्तर, विक्रांत झा और स्थानीय कलाकार जगदीप सोनी 30 सितंबर 2022 को गोविंद सागर पहुंचे। तीनों चित्रकारों ने गोविंद सागर बांध की पेंटिंग शुरू की।
  • 8 oct 2022, मुईन अख़्तर, विक्रांत झा व डॉ ब्रजेश कुमार ललितपुर गए। वहाँ उन्होंने सुमेर तालाब का भ्रमण किया। सुमेर तालाब को मुईन व विक्रांत ने अपने चित्रों में जलरंग माध्यम से बनाया।
  • 09 oct 2022, यही टीम देवगढ़ को रवाना हुई। वहाँ दोनो चित्रकारों ने दशावतार मंदिर को जल रंग से बनाया व ब्रजेश कुमार ने कमेरे से वह के द्र्श्यों में क़ैद किया।
  • 25 दिसम्बर 2022 को मुईन अख़्तर व डॉक्टर ब्रजेश की अगुवाई में जराय का मठ के भ्रमण पर गयी। वहाँ इनके साथ ४ छात्र छात्राएँ भी थी।
  • जराय के मठ की सुंदर चित्रकारी करते हुए चित्रकार मुईन ने वोटर कलर का डेमो दिया।
  • 1 January 2023 को मुईन अख़्तर, विक्रांत झा व डॉक्टर ब्रजेश के साथ दो छात्रों की टीम देवगढ़ के पास चाँदपुर पहुँची। वहाँ का भ्रमण किया व चित्र बनाए व लिए।

एक्सप्लोर बुंदेलखंड अभियान की कुछ झलकियाँ

सम्बंधित पोस्ट

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *