लगातार चौथी बार महिला दिवस के अवसर पर, मनु के चौथे संस्करण का भव्य आग़ाज़ हुआ। विश्वभर में प्रसिद्ध चित्रकार मेघा कपूर व पूजा कुमार ने मनु 4 (manu 4) प्रदर्शनी का उद्घाटन कर मनु शृंखला की इस चौथी प्रदर्शनी को यादगार बनाया।
उद्घाटन
आज दिनांक 15 मार्च 2023 को बुंदेलखंड आर्ट सोसाइटी एवं राजकीय संग्राहलय के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित “मनु 4- (नारी शक्ति) अन्तराष्ट्रीय महिला चित्रकार प्रदर्शनी-2023 का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती मेघा कपूर (वाइस प्रेसिडेंट इण्डियन वॉटरकलर सोसायटी), विशिष्ट अतिथि पूजा कुमार के कर कमलों द्वारा किया गया|


प्रदर्शनी का उदेशय व नामकरण का कारण
बुंदेलखंड आर्ट सोसायटी यह प्रदर्शनी हर साल झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई को समर्पित करती है। यह प्रदर्शनी महिलाओं को सम्मान व उचित मंच प्रदान कराती है। यह उनकी कला व किसी भी क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी करती है| इस प्रदर्शनी का शीर्षक झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई के बचपन के नाम “मनु” पर दिया गया। वास्तव में बुंदेलखंड आर्ट सोसायटी का मना है की झाँसी की रानी से बेहतर आदर्श कोई ओर नही हो सकता।
झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई व झलकारी बाई का तिलक
इस वर्ष कार्यक्रम में प्रदर्शनी के उद्घाटन से पूर्व झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई व झलकारी बाई का तिलक किया गया। तिलक कर इस प्रदर्शनी को झाँसी की रानी मनु को समर्पित किया गया। विशेष रूप से झाँसी की रानी व झलकरी बाई के स्वरूप दो महिलाओं ने निभाए। झाँसी की रानी के रूप में साधना निरंजन व झलकारी बाई की भेशभूषा में कामिनी मिश्रा रहीं।


कार्यक्रम
प्रदर्शनी का उद्घाटन गैलरी में फीता काटने के बाद झाँसी की रानी व झलकारी बाई का तिलक किया गया। इसके बाद दीप प्रज्जुलित किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगे चित्रों का अवलोकन किया व चित्रकारों से बात भी की। चित्रों के अवलोकन के दौरान, मुख्य अतिथि श्रीमती मेघा कपूर ने एक-एक चित्रकारों से उनके चित्र के विषय में गहन चर्चा की। हर चित्रकार के चित्रों के विषय में उन्होंने रंग, तकनीक, व विषय के विषय में बात की।
वहीं दूसरी ओर विशिष्ट अतिथि पूजा कुमार ने सभी कलाकरों को शुभकामनाएँ दी। उन्होंने भी कलाकरों के साथ अपने अनुभवों को साझा किया।

चाय के दौरान विशेष वार्ता
प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद, चाय पार्टी का आयोजन किया गया। इस चाय पार्टी में मुख्य व विशिष्ट अतिथियों, स्थानीय चित्रकारों व दर्शकों को भी शामिल किया गया। चाय की इस विशेष पार्टी का संचालन मुईन अख़्तर ने किया। इस वार्ता में बोलते हुए फ़रीदाबाद से आयीं मेहमान चित्रकार पूजा कुमार ने अपने संघर्षों के बारे में बताया। उन्होंने अपनी कला यात्रा, व अपने कठिन परिश्रम को बताते हुए लगातार काम करने की सलाह दी।
इसी क्रम में दिल्ली से आयीं मेघा कपूर ने भी अपनी कला यात्रा का ज़िक्र किया। उन्होंने बताया कि एक कलाकार को किस प्रकार पूरी लगन से काम करना चाहिए। इस वार्ता में मुख्य व विशिष्ट अथितियों के अलावा डॉ सुनीता, डॉ मधु श्रीवास्तव, डॉ ब्रिजेश कुमार, अजय गुप्ता, जगदीशलाल, शशिकांति, संगीत नगरीय, मेराज फ़ातिमा, डॉ नीति शास्त्री, साजिद, कबिता, दीपिका रॉय, वैशाली, हेमलता आदि विशेष रूप से रहीं। अंत में आभार मृदुला सक्सेना ने दिया।
सम्मान व स्वर्ण पदकों की घोषणा
गत तीन वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बुंदेलखंड आर्ट सोसायटी ने मनु सम्मानों की घोषणा कर दी। इस वर्ष ये सम्मान चित्रकला क्षेत्र की मेघा कपूर व पूजा कपूर को व पर्यटन के क्षेत्र से कीर्ति, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी झाँसी को दिया गया। मनु सम्मान 16 मार्च को समापन में दिया गया।
इस वर्ष प्रदर्शनी में चयन समिति द्वारा स्वर्ण पदक विजेताओं की भी घोषणा की गयी। चयनित समिति द्वारा चयनित स्वर्ण पदक विजेताएँ इस प्रकार हैं:
- मृदुला सक्सेना (झाँसी)
- दीपिका रॉय (भोपाल)
- संगीत नगरिया (झाँसी)
- कबिता कर्माकर (चक्रधारपुर)
- नम्रता कुशवाहा मोना (झाँसी)
प्रदर्शनी की लोकप्रियता
प्रदर्शनी को देखने के लिए राजकीय संग्रहलाय की वीथिका में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोंगों की बड़ी सख्य में मौजूदगी ने प्रदर्शनी की सफलता को साबित कर दिया। लोगों ने गैलरी में लगे विभिन्न विषयों व विभिन्न तकनीक पर बने चित्रों को बहुत सराहा।
इस अवसर पर सोसायटी के मुईन अख्तर, आर के खत्री, विक्रांत झा, मधु श्रीवास्तव, कामिनी, भावना, प्रीति, साधना निरंजन, मेराज, अरुंधती, वैशाली चौधरी, कामिनी मिश्रा, पवन आदि मौजूद रहे। वहीं के गणमान्य लोंगों नीति शास्त्री,, जगदीश लाल, पवन, मयंक, बबीता सविता, रजनी अग्रवाल, किशन सोनी, रोहित पांडेय, अमर सोनी, तथा भारत के कई क्षेत्रों से आये हुए चित्रकार मौजूद रहे।

मीडिया कवरेज






प्रदर्शनी की कुछ











Latest Posts
- लगातार चौथी बार मनु प्रदर्शनी का भव्य आग़ाज़ (Manu 4)
- Explore Bundelkhand बुंदेलखंड को जानने की मुहिम
- चितेरी लोक कला (Chiteri Kala) की कार्यशाला सम्पन्न
- मनु 3 प्रदर्शनी का भव्य आग़ाज़ (Manu 3)
- माउंट लिटेरा जी स्कूल झाँसी (Mount Litera Zee School Jhansi) में पुरस्कार समारोह
- केंद्रीय विद्यालय क्र 3 झाँसी (K V No 3 Jhansi) में कार्यशाला सम्पन्न
- गजेंद्र सिंह (Gajendra Singh) की एकल चित्रकला प्रदर्शनी सम्पन्न
- जगदीशलाल- स्क्रैप आर्टिस्ट (Jagadishlal- A Scrap Artist)